पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र शिविर में 23 ऑपरेशन हुए

नेत्र शिविर में 23 ऑपरेशन हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर. भारतविकास परिषद द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईशानगर में नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें 120 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जांच में 33 व्यक्तियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इनका जिला अस्पताल में डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. अंकुर खरे द्वारा नेत्र सहायक एनएन तिवारी के सहयोग से मोतियाबिंद रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह चंदेल, शांति कपूर पोद्दार, डॉ. एसके चौरसिया, एमपी पांडेय, एसआर निरंजन सहित भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों सहयोग रहा। इस शिविर में भारत विकास परिषद द्वारा लेंस, चश्मा मरीजों के भोजन की व्यवस्था निशुल्क की गई।