विश्व योग दिवस घोषित होने आभार जताया
छतरपुर. संयुक्तराष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किए जाने पर पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान इकाई के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मंडल प्रभारी रामकृपाल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 21 जून को योग दिवस घोषित किया गया है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति रामकृपाल यादव, भारत स्वाभिमान मंच के जिला प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी, महिला पतंजलि प्रभारी सुधा पौराणिक, युवा भारत प्रभारी राजा चतुर्वेदी, सुरेंद्र मोहन त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया है।