अस्पताल में लाइट नहीं होने पर शिकायत की
छतरपुर. जिलाचिकित्सालय की नैदानिक लैब में पिछले कुछ दिनों से लाइट के बार-बार खराब हाेने से मरीज परेशान हो रहे हैं। मामले को लेकर खटकियाना मोहल्ला अनवर अहमद ने सीएमएचओ से शिकायत कर लाइट व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है। अनवर अहमद ने बताया कि जिला अस्पताल की नैदानिक लैब में पिछले 3,4 दिनों से बार बार लाइट खराब हो रही है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइट खराब होने से लैब का कार्य भी बंद हो जाता है। इससे मरीजों को लैब शुरू होने के लिए बाहर बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने जल्द ही अस्पताल की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है।