मोहल्ले में गंदगी से लोगों को परेशानी
छतरपुर. टौरियामोहल्ला में इन दिनों लोगों द्वारा एक सरकारी जमीन पर गंदा कचरा डालने से बदबू आने लगी है। लंबे समय से कचरा का ढेर लगने से नालियां भी जाम हो गई है। इस कारण से नालियों का पानी सड़क पर होकर बह रहा है। मोहल्ले के अरविंद अहिरवार और नीरज अहिरवार ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक सरकारी जमीन का टुकड़ा खाली पड़ा हुआ है। इस पर मोहल्ले के लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है। करीब 10 से 12 दिन बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा इसे ट्राली में भरकर नगर से बाहर फेंक दिया जाता है। वार्डवासियों ने वार्ड में कचरे के लिए एक बड़ा डिब्बा रखा जाने की मांग की है।