- Hindi News
- ठगी का शिकार होने के बाद लोगों को दे रहीं बचने की सलाह
ठगी का शिकार होने के बाद लोगों को दे रहीं बचने की सलाह
एक युवती से कॉल करके पूछा एटीएम का नंबर और निकाल लिए रुपए
भास्करसंवाददाता छतरपुर
शहरकी पुलिस लाइन में रहने वाली एक युवती मोबाइल फोन के जरिए ठगी का शिकार हो गई। उसके बैंक खाते से 2500 रुपए निकल गए। इसके बाद युवती ने लोगों को इस तरह की ठगी से बचने की सलाह दी है।
पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मी प्रवीण दीवान की बेटी बलजीत दीवान बताती हैं कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले युवक ने खुद को एटीएम के बौंबे आफिस का अधिकारी बताया और कहा कि आपका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अंतिम चार अंक और पासवर्ड बताइए। बलजीत कॉल करने वाले युवक की बातों में गई और पासवर्ड बता दिया। ऐसा होते ही कुछ देर बाद उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। इसमें 2500 रुपए निकाले जाने का मैसेज था। इस घटना के बाद बलजीत ने अपनी मां परमजीत को जानकारी दी। इसके बाद थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
पढ़े-लिखे लोग भी हो रहे शिकार
बलजीतबताती हैं कि पढ़े-लिखे होने के बाद भी वे ठग की बातों में गईं। पिछली बार उनकी एक पॉलिसी इसी तरह के कॉल पर ध्यान नहीं देने के कारण लैप्स हो गई थी, इसलिए दोबारा नुकसान से बचने के लिए उसने ठग की बात पर विश्वास कर लिया। अब बलजीत कहती हैं कि किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन पर आने वाले ऐसे कॉल्स का जवाब नहीं देना चाहिए। बलजीत लोगों को ऐसे मामलों से बचने की सलाह दे रहीं हैं। वहीं पुलिस से भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं।