पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पृथ्वीपुर महोत्सव का शुभारंभ 11 से

पृथ्वीपुर महोत्सव का शुभारंभ 11 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| पृथ्वीपुर

स्थानीयकॉलेज खेल मैदान पर प्रथम पृथ्वीपुर महोत्सव का शुभारंभ 11 फरवरी से होगा। नगर में पहली बार ऐसा भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट में करीब एक दर्जन टीमें शामिल बनेगीं। जिसकी पृथ्वीपुर महोत्सव कमेटी सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। सदस्यों द्वारा खेल मैदान पर मिट्टी-मुरम डलवाकर मैदान को समतल कराया जा रहा है। वहीं रोलर से मैदान पर क्रिकेट पिच बनवाई जा रही है। इसके अलावा खेल प्रेमियों के लिए मैच देखने की उचित व्यवस्था बनाई जा रही है। कमेटी अध्यक्ष केशव खटीक ने बताया कि नगर में पहली बार पृथ्वीपुर महोत्सव का आयोजन 11 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। जिसमें एक दर्जन से अधिक क्रिकेट की टीमें शामिल होंगी। 14 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा। सभी मैच 20-20 ओवरों के रहेंगे। कमेटी अध्यक्ष श्री खटीक ने बताया कि 11 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट को लेकर खेल मैदान पर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मैदान को पूरी तरह समतल कराया जा रहा है। ताकि मैदान पर खेले जाने वाले सभी मैच शानदार हो सकें। वहीं टूर्नामेंट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को ठहरने के लिए भी कॉलेज ग्रांउड के पास बने कमरों में उचित व्यवस्था बनाई गई है। जहां 4 से 5 कक्षों में प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैं। इसके अलावा मैदान पर खेल प्रेमियों को भी मैच देखने में सुविधा हो सके।

ये टीमें होंगी शामिल

कमेटीके असलम खान ने बताया कि पृथ्वीपुर महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में एक दर्जन टीमें शामिल होंगी। जिसमें सागर, भिंड, गुना, ललितपुर, झांसी, छतरपुर, बरई, पृथ्वीपुर सहित कई अन्य जगह की टीमें भाग लेंगी।

आयोजन