कुल्हाड़ी मारकर घायल किया
छतरपुर | ईशानगरथाना क्षेत्र के ग्राम परापट्टी में एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। ईशानगर थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि गांव के 16 वर्षीय प्रकाश पाल और 18 वर्षीय रामसेवक बुनकर के बीच एक लड़की से फोन पर बात करने को लेकर विवाद था। इस विवाद के कारण खेतों में बकरियां चराते समय रामसेवक ने प्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।