- Hindi News
- शिविर के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया
शिविर के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया
ग्रामसादनी में गर्ल्स कालेज द्वारा करीब एक सप्ताह तक एनएसएस शिविर का आयोजन किया जाना है। एनएसएस शिविर में तीसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर महिलाओं और किशोरियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी कुसुम कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में विषय के संबंध में जानकारी देने के लिए तहसीलदार विनय द्विवेदी, प्रोफेसर डा. डीसी जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार विनय द्विवेदी ने मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष पूरा करने वाला युवक और युवती मतदान कर सकते है। और सभी लोगों को हर स्थिति में मतदान करना ही चाहिए। नए मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क करना है।
बीएलओ द्वारा बताए गए दस्तावेज जमा कर अपना फार्म भरे। इससे उन युवकों का नाम नई मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
शिविर के समापन के बाद तहसीलदार एवं अन्य ने पौधरोपण किया।