- Hindi News
- विधानसभा में पारित हो मेडिकल कॉलेज का संकल्प
विधानसभा में पारित हो मेडिकल कॉलेज का संकल्प
छतरपुर | शहरमें मेडिकल कॉलेज की मुहिम अब तेज होती जा रही है। इसके लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को पूर्व विधायक जगदंबा प्रसाद निगम से मुलाकात की। इस दौरान श्री निगम ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए बुंदेलखंड के विधायकों को लामबंद होना चाहिए और उन्होंने इसके लिए विधानसभा में संकल्प पत्र लाना चाहिए। पूर्व विधायक जगदंबा प्रसाद निगम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने ईमानदारी से यह संकल्प पारित करा लिया तब फिर छतरपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि जबसे सरकार ने बुंदेलखण्ड क्षेत्र के लिए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज दतिया में खोलने की घोषणा की है तभी से उनके मन में बेहद पीड़ा थी लेकिन अब लोग मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सक्रिय हो गए हैं।