पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 फरवरी तक रोजाना सेलीब्रेट करेंगे वेलेंटाइन

14 फरवरी तक रोजाना सेलीब्रेट करेंगे वेलेंटाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्यारके इजहार का दिन यानि 14 फरवरी वेलेंटाइन डे भले ही एक सप्ताह बाद हो लेकिन इसको लेकर युवाओं के बीच तैयारी अभी से शुरू हो गई है। शनिवार को रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। रोज डे से वेलेंनटाइन डे तक युवा प्रतिदिन कोई ना कोई डे मनाएंगे।

गौरतलब है कि पहले वेलेंटाइन डे का सेलीब्रेशन केवल एक दिन होता था। वेलेंटाइन डे के करीब एक सप्ताह पहले से वेलेंटाइन सेलीब्रेशन शुरू हो गया है। युवा अपने साथी को खुश रखने के लिए नए-नए फंडे आजमा रहे हैं। सूचना तकनीकी के दौर में भी वेलेंटाइन कार्ड की अहमियत बरकरार है। हालांकि कई युवा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, वाट्स एप आदि को प्यार के इजहार का बेहतर माध्यम मान रहे हैं।

गिफ्टआइटमों से दमका बाजार: इसबार कपल को लुभाने के लिए बेस्ट हसबैंड, बेस्ट वाइफ का कप भी बाजार में बिक रहा है। इसके अलावा ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज बरकरार है, जिसमें अपने साथ अपने खास की तस्वीर होगी।



उपहार के तौर पर दी जाने वाली चॉकलेट प्यार की मिठास घोलेगी।



गिफ्ट की दुकान के संचालक बबलू सरावगी बताते हैं कि प्यार के इजहार के दिन वेलेंटाइन डे के लिए इस बार बाजार में दो दर्जन से अधिक तरह के उपहार आए हैं। जिन्हें लेकर युवाओं में उत्साह है। 14 फरवरी तक लगभग एक लाख के कारोबार का अनुमान है। वेलेंटाइन डे के करीब आते ही गिफ्ट आइटम का बाजार दमक गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार एक लाख से अधिक कारोबार होगा।

ये दिन मनाए जाएंगे

8फरवरी: प्रपोज डे

9 फरवरी: चॉकलेट डे

10 फरवरी: टेडी डे

11 फरवरी: प्रॉमिस डे

12 फरवरी: किस डे

13 फरवरी: हग डे

14 फरवरी: वेलेंटाइन डे