दिन में बादलों की आंख मिचौली
छतरपुर। शहर में रविवार को हल्की धूप के बाद बादल छा गए।
भास्कर संवाददाता| छतरपुर
जिलेमें मौसम पल पल में बदल रहा है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण लोगों को समस्याएं हो रही है। शहर में शनिवार की रात रिमझिम बारिश हुई। सुबह से दोपहर तक बादलों की लुकाछिप चलती रही। इससे बीच में कुछ देर के लिए तेज धूप भी निकली। लेकिन दोपहर के बाद घने बादल छाए रहे और सर्द हवा चली।जिससे मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडक भी बढऩे लगी है। बढ़ती सर्दी ने एक बार फिर लोगों को दोपहर में गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान डिसे न्यूनतम डिसे दर्ज किया गया था। शनिवार को बारिश होने के साथ ही इसमें गिरावट हुई। तापमान लुढ़ककर अधिकतम डिसे और न्यूनतम डिसे पर पहुंच गया है। मालूम हो, कि रविवार को अल सुबह करीब पांच बजे शहर समेत खजुराहो में रिमझिम बारिश हुई। हालांकि पानी ज्यादा देर तक नहीं गिरा। कुछ समय बाद ही बंद हो गया।
फसलोंको नुकसान नहीं
कुछदिन तक तेज धूप और आसमान साफ रहने के बाद मौसम में हुए परिवर्तन से किसानों के सामने संकट तो खड़ा हो गया है, लेकिन शनिवार की रिमझिम बारिश से फसलों को नुकसान नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर बारिश तेज होती है और खेतों में जल भराव होता है, तो उस स्थिति में किसानों की तकलीफ बढ़ जाएगी। बारिश के बाद तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी सरसों, अरहर धनिया की फसल खेतों में पसर गई। बारिश के बाद धूप निकलने से भी किसानों को राहत मिली है। हालांकि सरसों की फसल के फूल तेज हवा और बारिश से झड़ गए हैं।