स्कूलों में विशेष भोज आज
छतरपुर | नेशनलवार्मिंग डे पर सभी सरकारी और सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूलों में सोमवार को विशेष भोजन का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत सोमवार को नेशनल वार्मिंग डे पर सभी स्कूलों में राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना अंतर्गत छात्रों को विशेष भोज आयोजित होगा। इसमें छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूड़ी, खीर अथवा सब्जी पूड़ी के साथ हलुआ दिया जाएगा। डीपीसी, डीईओ के अधीनस्थ जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को रोस्टर बनाकर विशेष भोज के आयोजन में भाग लेने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ द्वारा दिए गए हैं।