कदारी में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू
छतरपुर | जनपदपंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत कदारी में स्व. परम लाल प्रजापति की स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ रविवार को हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष विजय पाल सिंह गांधी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गोलू महाराज ने की। इस टूर्नामेंट में 20 गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय पाल सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से छिपी हुई प्रतिभाएं उभरकर सामने आती है। अध्यक्षता कर रहे सरपंच गोलू महाराज ने कहा कि इस कबड्डी टूर्नामेंट को और भव्य बनाने के लिए वे हर संभव मदद करेंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन देरी और कर्री की टीमों के बीच कबड्डी खेली गई। इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में टिकरिया, गलान, भदर्रा, स्वासा, नरेड़ी, बरेठी, पहरा, बनियन, सिगरावन सहित 20 टीमें भाग लेंगी।