पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनगर कोर्ट परिसर में की साफ सफाई

राजनगर कोर्ट परिसर में की साफ- सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी राजनगर कोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। यहां न्यायाधीशों के साथ स्टाफ और वकीलों ने कोर्ट परिसर की सलीके से सफाई की। करीब तीन घंटे से अधिक समय चले सफाई अभियान के बाद कोर्ट परिसर स्वच्छ नजर आया।

जेएमएफसी कोर्ट राजनगर में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में न्यायाधीश सुनील दंडौतिया, न्यायाधीश मुकेश शिवहरे के साथ न्यायालय के स्टाफ और वकीलों ने पूरे न्यायालय परिसर में सफाई की। हाथों में झाड़ू लेकर सभी ने न्यायालय परिसर को स्वच्छ किया। इस मौके पर एडवोकेट पवन मिश्रा, अखिलेश अग्रवाल, अजफार जुबैरी, राजेश पटेल, महिपाल सिंह, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।