बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
भास्कर संवाददाता नौगांव
नौगांवसे छतरपुर की ओर तेज रफ़्तार से जा रही बस क्रमांक एमपी 15 पीए 0140 बाइक क्रमांक यूपी 95 डी 6445 को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस से टकराने के बाद बाइक 50-60 फीट तक घिसट गई। युवक की पहचान 30 वर्षीय रामप्रसाद साहू पिता नत्थू साहू निवासी गफूर बस्ती नौगांव के रूप में की गई।
युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से नौगांव अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
शादीसमारोह से लौट रहा था रामप्रसाद
मृतकके परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद उत्तरप्रदेश के बगौरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गया था। वहां से लौटते समय यह घटना हुई है। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना होने के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस को मौके से ही जब्त कर लिया।