बािरश के कारण उद्घाटन मैच रद्द
भास्कर संवाददाता | पृथ्वीपुर
स्थानीयकॉलेज खेल मैदान पर पृथ्वीपुर महोत्सव के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय यादव ने की। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विधायक श्री जैन ने कहा कि हमेशा खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल आपसी भाईचारे और शांति सौहार्द के प्रतीक होते हैं। इसके बाद उद्घाटन समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए पुरूशोत्तम जैन, नपा अध्यक्ष लिधौरा सचिन खटीक, सरपंच हरीशंकर शर्मा सरपंच और अन्य अतिथियों द्वारा ग्रांउड में पहुंचकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन मै हंसारी झांसी और भिंड की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें हंसारी झांसी की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुये 9 विकेट पर 168 रन 18 ओवरों में बनाए। वहीं दूसरी पारी में भिंड की टीम ने जैसे ही बल्लेबाजी शुरू की तो रिमझिम बारिश होना शुरू हो गई। बारिश से दूसरी पारी की बल्लेबाजी नहीं हो पाई। इससे मैच को रद्द कर दिया गया।
ये टीमें हो रहीं शामिल
टूर्नामेंट समिति अध्यक्ष केशव खटीक ने बताया कि पृथ्वीपुर महोत्सव में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में एक दर्जन टीमें शामिल हुई हैं। जिसमें सागर, भिंड, गुना, ललितपुर, झांसी, छतरपुर, बरबई, पृथ्वीपुर सहित कई अन्य जगहाें की टीमें शामिल हुई हैं। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को महोत्सव कमेटी के निर्णय के बाद ईनाम की राशि घोषित की जाएगी और विजेता खिलाड़ियों को शील्ड दी जाएगी।
अतिथियों का हुआ स्वागत
समितिके संयोजक गनेशी लाल नायक और समिति के अध्यक्ष केशव खटीक द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर संजय मड़क्यिा, असलम खान, सतेंद्र वर्मा, विनोद कोरी, दिनेश झां, मनोज सूत्रकार, नरेश बड़ईया, अमित वर्मा, उदय बुन्देला, राजा पुष्पकार, रूपेश सूत्रकार, ब्रजेंद्र वर्मा, बबलेश खटीक, पुरूशोत्तम जैन, राजू गुप्ता, आकाश अग्रवाल, मंगलसिंह यादव, दीना बिदुआ, परशुराम मिश्रा, बृजकिशोर घनघोरिया, कमलेश पुजारी, नरेन्द्र मिश्रा सहित कई स्थानीय लोग और खेलप्रेमी मौजूद थे।