पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम तेज

पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम तेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें नगर पालिका द्वारा धसान परियोजना से पेयजल की पूर्ति की जा रही है। नगर में परियोजना पर नपा द्वारा तेजी से काम करते हुए कार्य योजना के अनुसार समय से धसान का पानी छतरपुर तक गया है। अब नगर में घरों में पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इन दिनों चौबे कॉलोनी में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जल्द से जल्द लोगों को पानी मिल सके इसके लिए काम को तेजी से किया जा रहा है। नपा सीएमओ ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि वार्डों में लगातार पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहां पानी सप्लाई करके लाइन में लीकेज और पाइप लाइन की टेस्टिंग की जा रही है।

धीरेधीरे होगी पेयजल सप्लाई

सीएमओज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि जिन वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उन वार्डों में नए नल कनेक्शन शुरू कर दिए जाएंगे। और इसके बाद लोगों को जल्द ही पेयजल की व्यवस्था हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि शहर में एक साथ पेयजल सप्लाई करने में अधिक समय लगने को देखते हुए कार्य योजना को धीरे धीरे पानी सप्लाई शुरू की जाएगी। ताकि धसान परियोजना में आने वाले पानी को एक व्यवस्था के अनुसार लोगों तक पहुंचाया जा सके। काम की तेजी को देखते हुए जल्द पूरे शहर को पानी मिलने की संभावना है।

पेयजल सप्लाई को लेकर तेजी से हो रहा पाइप लाइन बिछाने का काम।

अच्छी खबर