पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनाईटेड किंगडम से अपने दोस्त से मिलने छतरपुर के गांव पहुंचे जाॅन

यूनाईटेड किंगडम से अपने दोस्त से मिलने छतरपुर के गांव पहुंचे जाॅन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर में मेडिटेशन के 10 दिवसीय शिविर में मुलाकात हुई थी

अंशुलद्विवेदी| छतरपुर

डायरीमें दोस्त का पता और फोटो लिए अपने मित्र को खोजते घूम रहे यूनाईटेड किंगडम के मैनचैस्टर शहर के रहने वाले जान ब्राडशो को देखकर हर कोई अचरज में पड़ जाता था। लेकिन उनके हौसले ने आखिरकार सात समुंदर पार आकर छतरपुर के छोटे से गांव में रहने वाले अपने दोस्त को गौरव को खोज ही लिया। दोस्त को खोजने में जाॅन को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा लेकिन बाधाओं के बाद भी वे गौरव को खोजने के अपने निश्चय पर अडिग रहे। आखिरकार बनगांय गांव जाकर गौरव से मुलाकात की।

मेडिटेशनसेंटर में हुई थी दोस्ती

जाॅनब्राडशो ने बताया कि पिछली बार जब वह फरवरी 2014 में भारत आया था तो इंदौर में उसने मेडिटेशन के 10 दिवसीय शिविर में भाग लिया था। इस शिविर के दौरान उसकी मुलाकात गौरव मिश्रा से हुई। 10 दिन में दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद जान ने गौरव से डायरी में उसके गांव का नाम ले लिया। गौरव में डायरी में बनगांय छतरपुर लिख दिया था। इस वर्ष जब जान इंडिया आए तो उन्होंने खजुराहो जाने का निश्चय किया। खजुराहो आकर उन्होंने गौरव को खोजने का निश्चय किया।

अजनबीकी मदद से पहुंचे गांव

उन्होंनेखजुराहो में अनेक लोगों से बनगांय के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई उनको नहीं बता सका। इसके बाद जॉन ने छतरपुर जाने का निर्णय लिया। छतरपुर के बसस्टैंड पर उन्होंने कई लोगों से बनगांय के बारे में जानकारी ली लेकिन अंग्रेजी के कम ज्ञान के कारण लोग उनको बता नहीं सके। तभी एक अजनबी ने जाॅन की मदद की। जाॅन ने बताया कि वह उसको बनगाॅय तक ले गया और गौरव से मुलाकात कराई। जाॅन को अपने घर पर देखकर गौरव भी अचंभित हो गया।

काफी तलाश के बाद जान ने अपने दोस्त गौरव को खोज ही लिया।

अनोखा है भारत

कम्यूनिटीइश्यू, सोशल जस्टिस और शांति पर देश का अध्ययन कर रहे जाॅन कहते हैं कि पहले उनकी भारत के लोगों के बारे में धारणा सही नहीं थी। लेकिन खजुराहो और इस क्षेत्र में जिस तरह लोगों ने दयालु भाव से उनकी मदद की उससे उनकी धारण पूरी तरह बदल गई है। वे कहते हैं कि भारत अनोखा देश है। बनगॉय जाकर पता चला कि ग्रामीण भारत का जनजीवन उसकी आत्मा है। जाॅन ने बनगॉय में बेर खाए और खेतों की हरियाली का आनंद लिया।