- Hindi News
- गड़ोही में दागी को दुकान देने पर उबले ग्रामीण
गड़ोही में दागी को दुकान देने पर उबले ग्रामीण
बकस्वाहाक्षेत्र के गड़ोही गांव के लोगों ने राशन की समस्या को लेकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। दर्जनों ग्रामीणाें ने एक दागी सेल्समैन को दुकान दिए जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए दिए शिकायती आवेदन में बताया कि पहले गांव के सेल्समैन अभिलाष पटैरिया ने राशन वितरण में गड़बड़ी की और मामले की शिकायत के बाद हुई जांच में गड़बड़ी सामने गई तो तहसीलदार और एसडीएम ने यह दुकान लक्ष्मनदास यादव को दे दी। लक्ष्मनदास ने भी राशन वितरण में गड़बड़ी की तो दोबारा दुकान का संचालन अभिलाष पटैरिया को दे दिया गया है। इससे नाराज किसान प्रदर्शन करने आए थे। प्रदर्शन करने वालों में राजेश, सट्टू, राजेश, महेश यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे। इस मामले में तहसीलदार अरविंद पुष्केले का कहना है कि वे मौके पर जाकर मामले की जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।
स्वसहायतासमूह की जांच हुई
सरवईसरवई के कंदैला गांव के स्कूलों में संचालित किए जा रहे स्वसहायता समूहों की जांच के लिए छतरपुर से एक टीम आई थी। यहां पर जांच में काफी गड़बड़ियां सामने आईं। यहां की प्राथमिक और माध्यमिक शाला में एमडीएम चैक करने के लिए जिला पंचायत से एमडीएम प्रभारी सविता खरे, अंजना खरे जांच करने के लिए पहुंचीं। यहां पर सही ढंग से खाना नहीं बना था। इसलिए दोनों स्वसहायता समूहों को नोटिस जारी करने की बात कही।