पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दद्दाजी ने किया नींव एकेडमी का शुभारंभ

दद्दाजी ने किया नींव एकेडमी का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विप्र.छतरपुर : शिक्षाके नए सत्र से शहर को एक नये शिक्षण संस्थान की सौगात मिलने जा रही है। बुंदेलखंड परिवार के द्वारा शुरू किए जा रहे निजी प्राइमरी स्कूल नींव एकेडमी का शुभारंभ एक समारोह में गृहस्थ संत श्री देवप्रभाकर शास्त्री के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर दद्दा जी ने कहा कि शिक्षण संस्थाएं समाज को बेहतर बनाने का काम करती है। उन्होंने बुंदेलखंड परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे विद्यालय में शिक्षा का स्तर गुणवत्ता के अनुरूप बनाए रखें। स्कूल के डायरेक्टर सोमिल अग्रवाल ने बताया कि स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर केजी से 5वीं कक्षा तक चलाया जाएगा। सत्र 2015-16 में नींव एकेडमी नगर के आधारभूत शिक्षण, उचित संस्कारों के संचार एवं बच्चों की बौद्धिक क्षमताओं के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत रहेगा। इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिकों सहित विधायक श्रीमती ललिता यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, भाजपा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने िमलित होकर विद्यालय के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।