पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरुक

मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| विश्वमानवाधिकार दिवस पर बुधवार को भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यूनुस खान ने अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश सचिव राम रतन सोनकिया मुख्य रूप से शामिल रहे। जिलाध्यक्ष यूनुस खान ने कहा कि लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरुक करना बहुत ही जरुरी है। इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य योजना में यह संकल्प लिया गया कि मानवाधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए हर जनपद स्तर पर कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष डॉ धनीराम वर्मा, जिला सचिव हरिशंकर अग्रवाल, शहजाद खान, विधि सचिव आनंद अग्रवाल, सदस्य शशांक अग्रवाल, दीपक तोमर, निरंजन अग्रवाल, भागीरथ पटेल, रामरतन पाठक, सुनील समारी, अवनीश गुप्ता शामिल रहे।