कांग्रेस का प्रदर्शन कल
छतरपुर : मप्रकांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के किसानों को हो रही खाद, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर एक जंगी धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे छत्रसाल चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि इसमें जिले के समस्त वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान शामिल लेंगे।