पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन बढ़ोत्तरी की मांग की

वेतन बढ़ोत्तरी की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : शहरके विभिन्न बैंकों के एटीएम बूथों की साफ सफाई और सुरक्षा करने वाले केयर टेकर्स ने वेतन वृद्धि की मांग की है। एटीएम केयर टेकर यूनियन ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। संघ ने बताया कि बेहद कम वेतन मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण मुश्किल से हो रहा है।

यूनियन के अध्यक्ष जसवेंद्र महाराज ने बताया कि बक्शी कंपनी सुरक्षा का काम कराती है। वह वेतन के रूप में 3450 रुपए प्रतिमाह दे रही है। पिछले दो सालों से केयर टेकर्स की वेतन से पीएफ भी काटा जा रहा है। इतनी कम वेतन में परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने वेतन को 6200 रुपए प्रतिमाह करने की मांग की है। मांग पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।