करंट लगने से मौत
करंट लगने से मौत
छतरपुर|शहर के समीपी ग्राम बृजपुरा के एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बृजपुरा गांव का 25 वर्षीय शैलू पटेल पिता भग्गू पटेल बुधवार की दोपहर में करीब एक बजे खेतों में सिंचाई करने के लिए गया था। वहां पर बिजली की मोटर से सिंचाई चल रही थी। मोटर के लिए बिजली खेत में लकड़ी के डंडे गाड़कर लाई गई थी। खेत में पानी भर जाने के कारण डंडे गिर गए और शैलू को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई।