एक्सीडेंट में युवक घायल
छतरपुर : नौगांवके रहने वाले एक युवक को सड़क पर बाइक केे गिरने से वह घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बताया कि भान प्रताप पिता सियाराम बाइक से जा रहा था। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब युवक की हालत ठीक है।