पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज का सम्मेलन 27 से

अग्रवाल समाज का सम्मेलन 27 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा

भास्करसंवाददाता | छतरपुर

अग्रवालसमाज महासभा द्वारा रतलाम में 27 और 28 दिसबंर को युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल समाज महासभा के वरिष्ठ संभागीय उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने बताया कि रतलाम में पिछले तीन साल से महासभा द्वारा अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल अब 27 और 28 दिसंबर को आयोजित इस सम्मेलन में सहभागी होने वाले युवक-युवतियों और अभिभावकों की आवास भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। परिचय सम्मेलन में सहभागी होने वालों के लिए शहर में ही आवेदन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की व्यवस्था की गई है। ऐसे युवक-युवती दिलीप अग्रवाल, अध्यक्ष महासभा सागर कमल अग्रवाल, डॉ. रामजी अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल से संपर्क कर सकते हैं।