पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरी पत्नी के चक्कर में पहली को जमकर पीटा

दूसरी पत्नी के चक्कर में पहली को जमकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सटई रोड में मजदूरी कर रही एक महिला को उसके पति ने हथौड़े से पीटा। दूसरी प|ी के चक्कर में महिला के साथ इस तरह की पिटाई की गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल पिपट थाना क्षेत्र के पनागर की महिला जगतबाई पति घनश्याम कुशवाहा को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि उसके पति घनश्याम का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चलता है। इसके कारण वह उसे छोड़ना चाहता है, लेकिन छोटे-छोटे बच्चे होने के कारण वह अलग नहीं होना चाहती है। पति ने खर्च देना बंद किया तो मजबूरी में मजदूरी करने के लिए वह पति के साथ सटई रोड में आई थी।

यहां पर मजदूरी करते हुए पति घनश्याम से बहस हो गई और उसके पति ने हथौड़े से मारपीट कर दी। इस मारपीट से उसको गंभीर चोटें आईं। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाई गई महिला की देखरेख जिला अस्पताल के कर्मचारी ही कर रहे हैं। महिला के साथ डेढ़ वर्ष की छोटी बच्ची भी अस्पताल में है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को भेज दी है।

छतरपुर पति द्वारा मारपीट से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है