पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमों का उल्लंघन किया तो घर पहुंचेगा चालान

नियमों का उल्लंघन किया तो घर पहुंचेगा चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबयदि आपने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया और पुलिस की नजर से बचकर निकल भी गए तो भी आपको चालान की राशि भरनी पड़ जाएगी। अब यातायात पुलिस ने नियमों का पालन कराने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह काम होगा।

यातायात प्रभारी केपीएस परिहार ने बताया कि शहर में इन दिनों दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अभियान जाेर-शोर से चलाया जा रहा है। शहर के अलावा अन्य कस्बों में भी यह अभियान चल रहा है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण अक्सर लोग पुलिस चैकिंग से बचकर निकल जाते हैं।

इस समस्या का समाधान करने के लिए एसपी ललित शाक्यवार ने हेलमेट और दो पहिया वाहनों में तीन सवारी बैठकर निकलने वालों पर कार्रवाई के लिए नया तरीका निकाला है। यातायात प्रभारी श्री परिहार कहते हैं कि एसपी श्री शाक्यवार ने शहर के छत्रसाल चौराहा, आकाशवाणी तिराहा, फब्बारा चौक, पन्ना नाका और यातायात पुलिस थाने में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऐसे दो पहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के जरिए पहचान करने के लिए निर्देशित किया है, जो इन रास्तों से बिना हेलमेट या फिर तीन सवारी लेकर निकले हों।

इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करके उनके घर चालान भेज दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें चालान की राशि भरनी पड़ेगी।

बसस्टैंड पर भी रहेगी निगरानी

चारचौराहों के साथ ही शहर के बस स्टैंड में स्थित यातायात पुलिस थाने के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से पूरे बस स्टैंड पर आने वाले बिना हेलमेट या तीन सवारी वाले दो पहिया वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी और चालान घर पहुंचने के बाद वाहन मालिक को चालान की राशि जमा करने के लिए यातायात थाने पहुंचना होगा।

यातायात प्रभारी श्री परिहार के अनुसार एक सप्ताह के अंदर ही इस व्यवस्था की शुरूआत कर दी जाएगी। ऐसा होने से पुलिस स्टाफ के सड़क पर खड़े होकर चैकिंग करने की जरूरत भी कम हो जाएगी और नियमों का पालन करने की ओर लोगों का रुझान बढ़ेगा।

चालानसे ज्यादा हवा निकालने पर होगा जोर

यातायातपुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान के बीच चालान की फीस जमा करने को लेकर लोग काफी परेशान करते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस ने एक और तरीका भी निकाला है। अब यातायात पुलिस बिना हेलमेट के घूमने वाले वाहन चालकों का चालान करने के बजा