जिला स्तरीय युवा उत्सव 15 से
छतरपुर : खेलएवं युवक कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 दिसंबर को शासकीय बीएड कॉलेज में किया जाएगा। जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी प्रदीप अविद्रा ने बताया कि यह आयोजन कॉलेज के सांस्कृतिक हाल में होगा। इसमें सामूहिक लोकगीत, नाटक, लोक नृत्य, कत्थक, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम, तबला, गिटार, सितार, वीणा, मृदंगम, बांसुरी वादन, वकृत्व कला की विधाओं का आयोजन किया जाएगा। इस युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों की उम्र 15 से 35 साल के बीच होना चाहिए। प्रदीप अविद्रा ने बताया कि इच्छुक कलाकार 12 दिसंबर तक जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।