पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सीडेंट में बालिका घायल

एक्सीडेंट में बालिका घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर : शहरके चेत गिरि कॉलोनी में एक बाइक चालक ने एक बालिका को टक्कर मार दी। इससे उसके दाएं पैर में फ्रेक्चर हो गया। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। शहर के चेत गिरि कॉलोनी गली नंबर दो में रहने वाले रघुवीर सिंह यादव की बेटी नीशू 8 साल घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच शिवराज अहिरवार तेज और लापरवाही से बाइक चलाते हुए निकाला और नीशू को टक्कर मार दी। इससे नीशू के दाहिने पैर की दोनों हड्डियां टूट गईं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार को मोहल्ला के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक को जब्त कर लिया है।