यूनिकोड का प्रशिक्षण दिया जाएगा
छतरपुर : शासकीयअधिकारी-कर्मचारियों को सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस के प्रति समझ और क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय क्षमता दक्षता संवर्धन केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र में कर्मचारियों के लिए निरंतर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कर्मचारियों को यूनीकोड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दक्षता केंद्र में 18, 19 दिसंबर और 23, 24 दिसंबर को दिया जाएगा।