पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीतल के शिकारी को अदालत ने भेजा जेल

चीतल के शिकारी को अदालत ने भेजा जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीतलके शिकारी को बुधवार वन विभाग ने पकड़कर सीजेएम की अदालत में पेश किया।यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

5 दिसंबर 12 को चीतल का शिकार करने के मामले में फरार आरोपी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर बुधवार सीजेएम की अदालत में पेश किया।

किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कुपी गांव निवासी 50 वर्षीय आरोपी शंकर सिंह ठाकुर के खिलाफ बिजावर रेंज में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ था। वन क्षेत्रपाल वीके विश्वकर्मा ने आरोपी के घर से चीतल की खाल बरामद की थी लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर वीके विश्वकर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी शंकर बिजावर में घूम रहा है। अपने वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।