- Hindi News
- प्रकोष्ठ निपटाएगा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं
प्रकोष्ठ निपटाएगा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं
छतरपुर : भारतीयथल सेना की सेना सुरक्षा कोर से रिटायर्ड हुए भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए शिकायत निराकरण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ सभी कार्य दिवसों में कार्य करेगा। प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराने के लिये टोल फ्री नंबर 18004259345, दूरभाष क्रमांक 0497-2709345 एवं मोबाइल नंबर 09946585004 पर संपर्क किया जा सकता है। इस प्रकोष्ठ में दर्ज की गई समस्याओं को निदान किया जाएगा।