बाइक से गिरने पर महिला घायल
छतरपुर : मंगलवारको ताज काॅलोनी में रहने वाली एक महिला को बाइक से गिर जाने से वे घायल हो गई है। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने बताया कि हसीना वेगम पति शेख रहीम उम्र 50 साल अपने बेटे के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में उनका पैर दूसरी बाइक सवार को लगा और वे बाइक से नीचे गिर गई। लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इसमें उनके पैर में काफी चोट आई है।