पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब ने छात्रों को स्कूली बैग बांटे

लायंस क्लब ने छात्रों को स्कूली बैग बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके गांधी आश्रम में संचालित महात्मा गांधी बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को लायंस क्लब द्वारा स्कूली बैग बांटे गए। लायंस क्लब अध्यक्ष डा. कृष्ण कुमार रावत के नेतृत्व में आश्रम में रह रही 60 बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। मंगलवार को सुबह 9 बजे से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बालिकाओं को मिल रही तमाम सुविधाओं का लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने जायज़ा लिया। आश्रम की छात्राओं द्वारा भजन,देश भक्ति के गीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लायंस क्लब द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर लगभग 20 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

आश्रम की संचालिका ने जानकारी दी कि शासन द्वारा पिछले 2 साल से गणवेष वितरण बंद कर दिए गए है। लायंस क्लब से इस क्षेत्र में भी कुछ मदद करने का आग्रह किया। इस सेवा कार्यक्रम में ला. सचिव संजीव नगरिया, महेन्द्र अग्रवाल, अंशुल असाटी, वीरेंद्र चौरसिया, संतोष रूसिया, आभा श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल सभी ने सहभागिता दी।

छतरपुर। गांधी आश्रम में संचालित आश्रम में बालिकाओं को लायंस क्लब पदाधिकारियों ने स्कूली बैग दिए।