पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग

निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर|जिले के बकस्वाहा क्षेत्र के बिजावली में वाटरशेड समिति के चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। बिजावली गांव के कूदु सिंह लोधी, पूरन लोधी ने बताया कि वाटरशेड समिति के चुनाव 11 सितंबर को हुए थे। इसमें श्रीबाई सिंह को विजेता घोषित किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव होने से गांव में अराजकता का माहौल है। इसलिए दोबारा निष्पक्ष तरीक से चुनाव जल्द कराए जाए।