- Hindi News
- समूहों का रिकाॅर्ड अपडेट करने के निर्देश
समूहों का रिकाॅर्ड अपडेट करने के निर्देश
छतरपुर| कलेक्टरडॉ. मसूद अख्तर ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कार्यरत स्वसहायता समूहों के रिकार्ड के संधारण करने के लिए सभी जनपद सीईओ, बीआरसीसी और सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कार्यरत स्वसहायता समूहों के समस्त अभिलेख, कैशबुक, रसोइयों के मानदेय भुगतान का भौतिक सत्यापन, खाद्यान्न वितरण और किचिन शेड की स्थिति का भौतिक सत्यापन 30 सितंबर तक करा लिया जाए। इससे समूहों को भुगतान की प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं हो