पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्मी अटैचमेंट कैंप में दिल्ली जाएंगे कैडेट्स

आर्मी अटैचमेंट कैंप में दिल्ली जाएंगे कैडेट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी 25 वीं एनसीसी बटालियन के छह कैडेट्स का चयन अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए किया गया है। सभी कैडेट्स थल सैनिक कैम्प दिल्ली में पहुंच चुके है। बटालियन के मीडिया प्रभारी कैप्टन जेपी शाक्य ने बताया कि शासकीय महाराजा कॉलेज के सार्जेन्ट हृदयेश कुमार सेन, सार्जेन्ट रामचरन अहिरवार,सार्जेन्ट कैलाश अहिरवार तथा शासकीय नवीन कॉलेज नौगांव की सार्जेन्ट रचना अहिरवार, सार्जेन्ट गुलप्सा खातून और सार्जेन्ट आशीष कुमारी यादव का चयन थल सेना कैम्प दिल्ली के लिए मप्र और छत्तीसगढ़ एनसीसी डायरेक्ट्रेट द्वारा चयन किया गया है। इनका चयन मैप रीडिंग फायरिंग, ऑब्स्ट्रिकल,हाइजीन, सेनिटेशन और ड्रिल आदि कड़ी स्पर्धाओं के द्वारा किया गया है। सार्जेन्ट केशव अहिरवार का चयन प्री.टीएससी के लिए किया गया था।