स्वीप कैंपेन पर वार्ता कल
छतरपुर| त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव में महिलाओं की हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश के40 जिलों में स्वीप कैंपेन चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को दोपहर 12 बजे से नारायणपुरा रोड के एक होटल में महिला समिति और चेतना महिला समिति द्वारा एक वार्ता का आयोजन किया जाएगा। हंगर प्रोजेक्ट मप्र के सहयोग से होने वाली इस वार्ता में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में महिलाओं की सशक्त भागीदारी पर चर्चा होगी। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।