अपराधी हरिशरण मिश्रा जिला बदर घोषित
अपराधी हरिशरण मिश्रा जिला बदर घोषित
छतरपुर | कलेक्टरएवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने गढ़ीमलहरा निवासी 40 वर्षीय अपराधी हरिशरण मिश्रा तनय जनार्दन मिश्रा को जिला बदर घोषित कर दिया है। आरोपी को 26 सितम्बर को शाम5 बजे से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर घोषित किया है। उन्होंने यह कार्रवाई एसपी छतरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर की है। हरिशरण मिश्रा वर्ष 1995 से गढ़ीमलहरा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध कर रहा है। आरोपी हरिषरण मिश्रा पर गढ़ीमलहरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है।