पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2.90 करोड़ का मिला बजट

2.90 करोड़ का मिला बजट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायतने इस बजट में मुरार जनपद पंचायत को 60 लाख, डबरा को 80 लाख, बरई 55 लाख तथा भितरवार को 65 लाख रुपए दिए हैं। कुल मिलाकर 2.90 करोड का भुगतान जनपद पंचायतों को किया है। इस राशि से प्लांटेशन, सीसी रोड टाॅयलेट जैसे निर्माण होंगे। शेष 30 लाख रुपए से वेतन का भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि ग्वालियर जिले में उदयपुरा के नीम पर्वत सहित 52 स्थानों पर प्लांटेशन किया गया है। इन स्थानों पर पौधों की सुरक्षा, पानी, खाद के लिए बजट मनरेगा बजट से ही रिलीज किया जाता है।

हां, 2.90 करोड़ मिल गए हैं

मनरेगाके तहत जिले की चार जनपद पंचायतों को 2.90 करोड़ का बजट मिल गया है। इस बजट से मनरेगा के तहत होने वाले सीसी रोड, प्लांटेशन सहित अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे। उदयपुरा स्थित नीम पर्वत में भी इसी बजट से कार्य किए जाएंगे।

इलैयाराजा टी, सीईओ,जिला पंचायत

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने रिलीज किया बजट, प्रदेश भर में शुरू हो जाएंगे मनरेगा के तहत कार्य

follow-up