पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेब काट रही महिलाएं पकड़ीं

जेब काट रही महिलाएं पकड़ीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. बेटी से मिलने जा रहे रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी की जेब काटने का प्रयास कर रही दो महिलाओं को उन्होंने जनता की सहायता से पकड़ लिया। मामला कंपू थाना क्षेत्र के पद्मा स्कूल के पास रविवार शाम 5.30 बजे का है।

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रमेश गुप्ता (63) पुत्र जानकी प्रसाद निवासी डबरा कंपू में रह रही अपनी बेटी से मिलने के लिए टेंपो से जा रहे थे। टेंपो में पास ही सीट पर बैठीं दो महिलाओं ने उनकी जेब से पर्स निकालने का प्रयास किया, लेकिन श्री गुप्ता ने उनका हाथ पकड़ लिया और अन्य सवारियों की मदद से पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम सुमन पत्नी रामप्रकाश, नरेश पत्नी प्रभाकर निवासी शर्मा फाॅर्म बताए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
युवती ने तोड़े घरों के कांच
दर्पण कॉलोनी स्थित आशीर्वाद एन्क्लेव में एक 30 वर्षीय युवती ने सोमवार शाम अपने घर सहित पड़ोस के घरों के कांच डंडे से तोड़ दिए। लोगों ने इसकी सूचना थाटीपुर पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर डॉक्टरी परीक्षण कराया। परीक्षण में युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई है। युवती को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने युवती को मानसिक आरोग्यशाला में भेजने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती एक चिटफंड के आरोपी की रिश्तेदार बताई गई है।

युवती से दुष्कृत्य: रायपुर गांव निवासी एक युवती ने सोमवार रात पनिहार थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की कि उसके गांव के कालू कुशवाह ने पांच दिन पूर्व उसे अपने घर बुलाया। बाद में कालू ने संजय नगर निवासी अपने साले रामू व आकाश को बुला लिया। रामू ने उसके साथ संजय नगर में कमरे में ले जाकर दुष्कृत्य किया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर साले-बहनोई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घीसा व मोहरू डकैत के मदद करने वाले पकड़े
घीसा बंजारा और मोहरू डकैत को अपने घर पर आश्रय देने और खाने-पीने का सामान मुहैया कराने के आरोप में पुलिस ने इनके पांच साथियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि घाटीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जखा से वीरेंद्र पुत्र गोदन सिंह रावत, अखिलेश पुत्र वीरेंद्र रावत निवासी जखा, गजराज रावत, वीरेंद्र उर्फ बल्ली पुत्र जगत सिंह रावत और राकेश पुत्र इंदर सिंह रावत निवासी बाजना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।