पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से चोरी गया मोबाइल फोन युवती पर मिला

ट्रेन से चोरी गया मोबाइल फोन युवती पर मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनसे चोरी गया मोबाइल थाटीपुर निवासी एक युवती से मिला है। युवती ने इसे अपने किसी रिश्तेदार द्वारा दिया बता रही है। पुलिस ने युवती के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं बीते रोज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में विदेशी करेंसी के साथ मिले युवक को जेल भेज दिया गया।

ट्रेन से चोरी गए मोबाइल का उपयोग भीमनगर, थाटीपुर में रहने वाली सपना (16) पुत्री गिरेंद्र आदिवासी कर रही थी। जीआरपी ने ट्रेन से चोरी गए इस मोबाइल को सर्विलांस पर लगा रखा था। इसकी लोकेशन थाटीपुर में मिल रही थी। इस पर जीआरपी थाने का स्टाफ सोमवार सुबह युवती के घर पहुंच गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मोबाइल उसके किसी रिश्तेदार ने उसे दिया है। मोबाइल की कीमत दस हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहीं रविवार को विदेशी करेंसी और विदेशी मोबाइल के साथ पकड़े गए अभिषेक सक्सेना को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

छत्तीसगढ़एक्सप्रेस से बैग पार : छत्तीसगढ़एक्सप्रेस से ग्वालियर रहे एक सेना के अधिकारी विजय सिंह का बैग डबरा से ग्वालियर के बीच किसी ने पार कर दिया। विजय सिंह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सीट नंबर सात पर सवार थे। बैग में कपड़े और जरूरी कागजात थे। जीआरपी ने विजय सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।