पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~50 दो, 15 दिन में कार्ड लो

~50 दो, 15 दिन में कार्ड लो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार के नौ विभागों द्वारा दी जाने वाली 32 तरह की छात्रवृत्तियों पेंशनों में से ज्यादातर में अब समग्र आईडी के साथ ही आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी सीधे बैंक खातों में प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड लिंक कराने का समय 31 मार्च तक दिया गया है।

ऐसे में जिन गैस कनेक्शन धारकों, पेंशनर्स स्कॉलर्स के पास आधार कार्ड नहीं हैं, वे कार्ड बनवाने के लिए सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। चूंकि उन्हें योजनाओं का लाभ आधार कार्ड के जरिए ही मिलना है, ऐसे में आधार सेंटर संचालकों ने कमाई करनी शुरू कर दी है। शहर में मौजूद कई सेंटरों पर अब आधार कार्ड बनवाने के लिए 50 से 100 रुपए लिए जा रहे हैं। शेषपेज-2

^मैं टीम भेजता हूं

आधारकार्ड बनाने का कोई पैसा नहीं लिया जा सकता। जिस सेंटर की आप बात कर रहे हैं, वहां टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। महीपकुमार तेजस्वी, एसडीएम,लश्कर

^लेमिनेशन के पैसे लेता हूं

हमआधार कार्ड का एनरोलमेंट फ्री में करते हैं, सिर्फ कार्ड का कलर प्रिंट आउट और लेिमनेशन का चार्ज लेते हैं। इसके अलावा कुछ नहीं लेते। हर्षशर्मा, आईसेकसेंटर संचालक

^हां, शिकायतें रही हैं

आधारकार्ड में पैसे लेने की शिकायत मेरे पास आई है। इसके लिए हमने प्रदेश के सभी जिलों के एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आप मुझे डिटेल नोट करा दीजिए और संबंधित एसडीएम को भी बता दीजिए। मदनकुमार, स्टेटनोडल आॅफिसर, आधार