मनीष शर्मा
मनीष शर्मा ग्वालियर
टेकनपुर स्थित होटल दशमेव सिद्धार्थ में हर रोज की तरह ग्राहक खाना खा रहे थे। इसमें से कई ग्राहक ऐसे थे, जो खाना खाकर वहीं सोने वाले थे। ग्राहकों को खाना खिलाने के बाद होटल मालिक हीरालाल व उनके स्टाफ ने भी खाना खाया। खाने खाते ही सभी को चक्कर आने लगे और उन पर बेहोशी छाने लगी।
सुबह दूधिए ने सभी को बेहोश देखा, तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और एक ग्राहक हुुकुम सिंह को होश में लाए। लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस वारदात की सूचना
मनीष शर्मा ग्वालियर
टेकनपुर स्थित होटल दशमेव सिद्धार्थ में हर रोज की तरह ग्राहक खाना खा रहे थे। इसमें से कई ग्राहक ऐसे थे, जो खाना खाकर वहीं सोने वाले थे। ग्राहकों को खाना खिलाने के बाद होटल मालिक हीरालाल व उनके स्टाफ ने भी खाना खाया। खाने खाते ही सभी को चक्कर आने लगे और उन पर बेहोशी छाने लगी।
सुबह दूधिए ने सभी को बेहोश देखा, तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और एक ग्राहक हुुकुम सिंह को होश में लाए। लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। इसके बाद बेहोश पड़े नौ लोगों को जेएएच आईसीयू में भर्ती कराया। मामले की पैरलल इनवेस्टीगेशन के दौरान डीबी स्टार टीम बुधवार शाम जयारोग्य अस्पताल पहुंची और आईसीयू के पॉयजन वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बात की, तो पता चला कि शातिर गैंग लाखों रुपए लूट ले गई है। वार्ड में भर्ती हुकुम सिंह, ललित चंदेल व हीरालाल के अनुसार गैंग पहले से ही ग्राहक बनकर होटल में ठहरी हुई थी और उन्होंने दाल में जहर मिला दिया था। जिस भी व्यक्ति ने यह दाल खाई, उसकी हालत बिगड़ने लगी और गैंग सभी की जेबों से नगदी निकाल कर ले गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए अब आंतरी व डबरा थाना प्रभारी एक-दूसरे के थाना क्षेत्र में वारदात होने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
आईसीयू में इलाज कराते जहरखुरानी के शिकार।
यह तो गंभीर लापरवाही है
जहरखुरानी की सूचना के बाद जो थाना पुलिस पहले पहुंची थी, उसे कायमी कर मामले की जांच शुरू करनी चाहिए थी। सूचना होने के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है, तो यह गंभीर मामला है। मैं अभी दोनों थाना प्रभारियों से बात करता हूं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  आदर्श कटियार, आईजी ग्वालियर रेंज
नकदी के अलावा और किसी सामान को नहीं छुआ लुटेरों ने
पुलिस द्वारा अब तक नहीं लिए गए हैं पीड़ितों के बयान
तीन दिन से आईसीयू में भर्ती हैं जहरखुरानी के शिकार
डबरा थाने का मामला है
दशमेव सिद्धार्थ होटल में जो घटना हुई है, उसकी कायमी डबरा थाना अंतर्गत टेकनपुर चौकी में होनी चाहिए थी। एक्सीडेंट आदि के मामलों में डबरा थाना ही कायमी करता है, तो इस मामले में क्यों नहीं कर रहे हैं।  जय प्रकाश राजौरिया, थाना प्रभारी आंतरी
आंतरी थाने का मामला है
दशमेव सिद्धार्थ होटल जिस इलाके में है, वह हमारे थाना क्षेत्र में नहीं आंतरी थाने में आता है। उनको इस मामले में कायमी कर जांच करना चाहिए थी। अब उन्होंने इस मामले में कायमी क्यों नहीं की यह आप उन्हीं से पूछिए।  संजय सिंह, थाना प्रभारी डबरा
टालमटोल करते रहे दोनों थाने
DB Star big crime story
जानलेवा लूट के 11 शिकारों से पुलिस बेखबर
इनके अलावा दो अन्य लोग भी वारदात का शिकार हुए।
1. राजू साहू
2. संतोष साहू
3. हीरालाल
4. आकाश
5. प्रमोद
6. राजकुमार
7. ललित
8. हुकुम
9. बाबूलाल
ये हुए जहरखुरानी का शिकार