दामाद पर परिजन ने घोषित किया Rs. 25 हजार का इनाम
वारदात की नीयत से छिपे 6 बदमाश पकड़े
महाराजपुरा के आदित्यपुरम में साले सुखविंदर की हत्या तथा सास बलविंदर और ससुर रजविंदर को गोली मारकर घायल करने वाले भानजे दामाद जसवंत सिंह का सुराग पुलिस को नहीं लगा है। उसकी तलाश में भिंड से लेकर दिल्ली तक दबिश दी गई है। पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है वहीं अब परिजन भी सुराग देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की बात कह रहे हैं।
आदित्यपुरम निवासी रजविंदर सिंह के घर 4 दिन पहले उनका भानजा दामाद जसवंत सिंह निवासी कैथी आया था। श्री सिंह ने उसे अपने बेटे सुखविंदर सिंह के कमरे में सुला दिया था। आधी रात को जसवंत ने सुखविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद रजविंदर तथा बलविंदर को भी गोली मारकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में भिंड, डबरा और दिल्ली में भी दबिश दी थी लेकिन सुराग नहीं मिला।
इसके बाद एसपी हरिनारायणचारी मिश्रा ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को सुखविंदर के परिजन एएसपी वीरेंद्र जैन के पास पहुंचे थे। उन्होंने जसवंत को जल्द तलाश करने की मांग की और कहा कि सुराग देने वाले को वह भी 25 हजार रुपए का इनाम देंगे।
जसवंत सिंह