पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं को लगाए बिजली के कंडम मीटर

उपभोक्ताओं को लगाए बिजली के कंडम मीटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मै.रिकीन इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड पंचकूला के मीटर सीपीआरआई लैब ने फेल कर दिए थे, बावजूद इसके मीटरों को खपा दिया गया। हाल ही में शिवपुरी जिले में मीटरों में सर्किट लगे होने की शिकायत आई है। ये उसी लॉट के मीटर हैं, जो 2012 में कंडम घोषित हो चुके हैं।

दरअसल, ग्वालियर में मोंटे कार्लो, डबरा (ग्वालियर), भिण्ड, दतिया मुरैना में ए2जेड, श्योपुर गुना में गोदरेज एंड ब्वाॅइस लिमिटेड, गुना तथा अशोकनगर में गेट पॉवर कंपनी संधारण का काम कर रही हैं।

दो साल में आई रिपोर्ट

वर्ष 2012 में टेस्टिंग के लिए गए मीटरों की रिपोर्ट वर्ष 2014 में फेल आई है। जबकि कंपनी ने इस लॉट के सभी मीटरों को खपा दिया है। ज्ञात रहे कि 500 मीटरों में से एक मीटर, 25 ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर बतौर सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं।

^मेरे पासऐसी कोई शिकायत नहीं है

ऐसानहीं हो सकता है। मेरे पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। जहां तक शिवपुरी की बात है, तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मैं कुछ कह सकता हूं।

वीरेंद्रगुप्ता, मुख्यमहाप्रबंधक, मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी