पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा के साथ छेड़छाड़ की फिर धमकाया, मामला दर्ज

छात्रा के साथ छेड़छाड़ की फिर धमकाया, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. पड़ावकी लक्ष्मीबाई कॉलोनी में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसके बाद उसे धमकाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पड़ाव की एमएलबी कॉलोनी में रहने वाली छात्रा 27 अगस्त को घर से अपने कॉलेज जा रही थी, रास्ते में उसे अल्केश धाकड़ निवासी कैलारस मिल गया। इसने छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और इसके बाद धमकी दे दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा। डरी-सहमी छात्रा ने कुछ दिन तक तो किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया इसके बाद अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प|ीको दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला दूसरी महिला के साथ रह रहा था पकड़ा गया : डबराकी पुलिस प|ी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले जिस व्यक्ति को तलाश कर रही थी वह शहर की गुलमोहर सिटी में दूसरी महिला के साथ रह रहा था। डबरा में रहने वाले गुरुलाल सरदार के खिलाफ उसकी प|ी ने डबरा थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। पुलिस इसे तलाश कर रही थी। इस बीच एएसपी क्राइम प्रतिमा मैथ्यू को सूचना मिली कि यह गुलमाेहर सिटी में रह रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गुरुलाल को गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला को उसके परिजन के हवाले कर दिया।