बुजुर्ग महिलाओं ने पार किया महिला यात्री का सामान
एपी एक्सप्रेस से लटका यात्री
झेलम एक्सप्रेस से ललितपुर से डबरा आ रही चंदेरी निवासी राजकुमारी कोरी का पर्स 3 बुजुर्ग महिलाओं ने पार कर दिया। कोच में भीड़ अधिक होने के कारण बुजुर्ग महिलाओं ने राजकुमारी को घेर लिया अौर मौका पाकर कंधे पर टंगे बैग की चेन खोलकर छोटा पर्स निकाल लिया। पर्स में 11 हजार रुपए नगद, कान के टॉप्स और जरूरी कागजात थे। राजकुमारी को थाइरायड की समस्या है और वह इलाज के लिए ग्वालियर आ रही थीं। राजकुमारी को डबरा पहुंचने पर चोरी का पता चला। रविवार को राजकुमारी ने ग्वालियर पहुंचकर जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया।
वहीं भिंड निवासी अंकुर जैन का मोबाइल लूटने वाले बानमोर निवासी मोनू जाटव को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। मोनू ने अंकुर का मोबाइल बिरला नगर रेलवे स्टेशन से लूटने के बाद मुरैना के मातादीन जाटव को बेच दिया था। जीआरपी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्लेटफार्म पर युवती को परेशान करने वाला पकड़ा
प्लेटफार्म पर युवती को परेशान करने वाले युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। युवती प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी छतरपुर निवासी कमलेश पुत्र मनकू प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचा और युवती को परेशान करने लगा। जब युवक नहीं माना तो युवती ने प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ से इसकी शिकायत की। आरपीएफ स्टाफ ने युवती की शिकायत पर कमलेश को पकड़ लिया। बताया गया है कि आरोपी शराब के नशे में था।