निधन: जिपं के पूर्व सदस्य रघु केवट
ग्वालियर| जिला पंचायत के पूर्व सदस्य और माझी समाज के जुझारू नेता रघु केवट का शुक्रवार को निधन हो गया। देर शाम डबरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। केंद्रीय खनन एवं इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। माझी समाज की ओर से मदन बाथम, शंकर इंडिया, हरपाल माझी, केशव माझी ने उनके निधन पर शोक जताया है।